दरभंगा।सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद के महासचिव प्रकाश कुमार ने गुरुवार को अपर समाहर्ता राजेश झा उर्फ राजा से मिल कर गुलदस्ता भेंट किया और नव वर्ष की शुभकामना दिया।मुलाकात के दौरान श्री कुमार ने एडीएम से कहा कि प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से हुई अस्त-व्यस्त जिंदगी के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही के कारण गांव में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है।श्री कुमार शिकायत पर तत्काल बहेड़ी अंचल के सीओ को फोन कर उज्जेना चौक समेत गांव के चौक चौराहे पर अलाव का व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
प्रकाश कुमार ने बताया कि जिले में भीषण शीत लहर का प्रकोप जारी है।शहर व प्रखण्ड मुख्यालय में कुछ जगह पर अलाव का व्यवस्था है लेकिन गांव के चौक चौराहे पर अलाव का व्यवस्था नहीं होने से गरीब गुरबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।इस भीषण शीत लहर में जनप्रतिनिधि भी लोगो से आंख चुरा कर निकल रहें है।इस शिकायत पर एडीएम ने सीओ बहेड़ी को तत्काल उज्जैना चौक समेत अन्य चौराहे पर जल्द अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है।
Posted inFeatured