मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की आम बैठक में आय-व्यय की ब्यौरा के साथ बैठक सम्पन्न

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित कर्मचारी विश्राम गृह में मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की आम बैठक वरिष्ठ पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।

बैठक में मीडिया कप 2022 के आय-व्यय की ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया । साथ ही बैठक में मीडिया कप 2023 के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष गुंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महासचिव गिरीश कुमार, कार्यकारी महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण, उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार नीरज, मनोज कुमार, पुनीत सिन्हा, कुमार रौशन, भुवन मिश्रा, संतोष दत्त झा एवं विकास कुमार, अभिनव सिंह, अमित कुमार तथा सचिव पद पर राजीव रंजन प्रसाद, लक्ष्मण कुमार, विपिन पप्पु, कुमार कन्हाई, राकेश कुमार, प्रभास रंजन चुने गए ।
एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें डाú संजय लाला (अध्यक्ष), नवेन्दु शेखर पाठक एवं प्रह्लाद कुमार किलु को रखा गया है । बैठक में मैदान को सुचारू ढंग से मैच लायक बनाने के लिए एक ग्राउन्ड कमिटी का गठन किया गया जिसमें इम्तिेयाज अहमद, मनोज कुमार, सूरज कुमार, वरूण ठाकुर, आशीष महापात्र, राहुल गुप्ता, इन्द्र भूषण चौधरी, चन्द्र प्रकाश कर्ण, कमलेन्द्र झा, लाल बाबू अंसारी, तुलसी झा, नासिर हुसैन, अब्दुल कलाम तथा सुनील भारती को रखा गया है। मीडिया इंचार्ज पदमेश सौरभ होंगे । इसके अतिरिक्त संरक्षक के रूप में अमनाथ चौधरी, रवि भूषण चतुर्वेदी, संतोष झा, सतीश कुमार, विनय कुमार चौधरी, नवीन सिन्हा, देवेन्द्र ठाकुर, संजीव कुमार, रामा रमण आचार्या, अमरनाथ प्रसाद, अजय मोहन प्रसाद, मंसूर खुस्तर, आलोक पुंज संगीत, मुकेश कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, मनोज दास, सुधांशु सिन्हा एवं आलोक आशीष को रखा गया है ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीडिया कप 2023 का आयोजन 25 फरवरी 2023 से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ- नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। जिसमें पूर्व की तरह 8 टीमें भाग लेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *