सहारा का रेस्ट ऑफ मीडिया और भास्कर का वेव मीडिया के साथ होगा सेमीफाइनल मुकाबला।

सहारा का रेस्ट ऑफ मीडिया और भास्कर का वेव मीडिया के साथ होगा सेमीफाइनल मुकाबला।

दरभंगा। नागेंद्र झा स्टेडियम में खेले जा रहे प्रमंडलीय मीडिया कप के अंतिम लीग मैच में वेब मीडिया की टीम ने रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम को नौ विकेट से पराजित कर दिया। इसके साथ ही बुधवार को होने वाले दोनों सेमीफाइनल मुकाबले केलिए टीमो का शेड्यूल तय हो गया। बुधवार को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में सुबह 7 बजे राष्ट्रीय सहारा का मुकाबला रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सुबह 10 बजे वेब मीडिया की टीम का मुकाबला दैनिक भास्कर से होगा।

मंगलवार को खेले गए अंतिम लीग मैच में रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाये। रेस्ट ऑफ मीडिया की ओर से मुमसाद ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। वहीं तुफैल ने 20 रनों का योगदान दिया। वेब मीडिया की तरफ से इम्तियाज, विशम्भर और रमन ने दो दो विकेट लिए जबकि एम राजा ने एक विकेट लिया। वहीं अभिषेक ने एक खिलाड़ी को रन आउट किया।
107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेब मीडिया की टीम ने एक विकेट खोकर दसवें ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। वेब मीडिया की तरफ से इम्तियाज ने 20 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाये, वहीं सलामी बल्लेबाज एम राजा 26 बनाकर नाबाद रहे। रेस्ट ऑफ मीडिया की तरफ से एक मात्र विकेट तुफैल को मिला।

दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच एक अप्रैल को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *