जाकिर हुसैन कॉलेज में 54 वां वार्षिक राष्ट्रीय कांफ्रेंस हुआ आरंभ
दरभंगा। स्थानीय डॉo जाकिर हुसैन टीचस ट्रेनिंग कॉलेज दरभंगा में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजुकेशन ( आई ए टी ई) का राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (तीन दिवसीय) शिक्षा विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सौजन्य से आरंभ हुआ l कार्यक्रम का आरंभ तिलावत- ए – कुरान से हुआ, सरस्वती वंदना के उपरांत अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से हुआ l महाविद्यालय प्राचार्य सह कम्फ्रेंस डायरेक्टर डॉo एमo हसन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एन ई पी – 2020 की गुणवत्ता विवेचना की l इस अवसर पर एन सी टी ई के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सकलानी ने वर्चुअल भाषण से संबोधित किया l उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षक – शिक्षा में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए आह्वान किया l आई ए टी ई के सचिव कुकरेती ने अपने संबोधन में आई ए टी ई की कार्यप्रणाली की चर्चा करते हुए नई शिक्षा नीति की नवीनता को व्यवहारिक बनाने की अपील की l इस अवसर पर मुख्य संरक्षक (Patron ) के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo एसo पीo सिंह ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों की भूमिका के महत्व को दर्शाए एवं शिक्षकों को आत्मचिंतन करने की सलाह दी l कार्यक्रम के अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोo मुश्ताक अहमद ने अपने संबोधन में शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी बेहतर शिक्षक ही तैयार करने की नहीं है, बल्कि बेहतर इंसान भी बनाना आपका ही कर्तव्य है l कार्यक्रम में Keynote Adress प्रोo खगेंद्र कुमार, पटना विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डिस्टेंस एजुकेशन ने किया, जिसमें नई शिक्षा नीति की समालोचना प्रस्तुत की l अध्यक्षीय भाषण पूर्व कुलपति मानू एवं आई ए टी ई अध्यक्ष प्रोo मोहम्मद मियां ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षक – शिक्षा में हुए बदलाव को व्यवहारिक देने की वकालत की l सभा को महाविद्यालय के सचिव ने भी संबोधित किया l अंत में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री प्रोo डीo एनo सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं मंच संचालन प्रोo अफाक हाशमी एवं अनुराधा द्वारा किया गया l इस अवसर पर सैकड़ों डेलीगेट उपस्थित रहे l तकनीकी सत्र दोपहर बाद आरंभ हुआ l इस अवसर पर दो व्याख्यान भी प्रस्तुत किए गए l