ससुर ने अपनी बहू से की दुष्कर्म करने की कोशिश; विरोध जताने पर गला दबा कर दी हत्या।

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी बहू से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया तो उसने बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घर से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। मृतक महिला की पहचान कोदवरिया गांव निवासी ज्योतिष कुमार की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र निवासी पूनम कुमारी की शादी 24 अप्रैल 2022 को कोदवरिया गांव निवासी ज्योतिष कुमार के साथ हुई थी। ज्योतिष कुमार केरल में रहकर मजदूरी करता है और पत्नी पूनम घर पर ही रहती थी। इस दौरान मौका पाकर ससुर शंकर दास लगातार उससे संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

मृतक महिला की मां आरती देवी ने बताया कि उनकी बेटी ने इस बारे में उन्हें बताया था। इसके बाद वह बेटी के ससुराल गई थीं, लेकिन वहां ससुर शंकर दास ने उनके साथ भी छेड़खानी करने का प्रयास किया।इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से इसकी शिकायत भी की।

अगली सुबह वह अपनी बेटी को साथ लेकर लौट रही थीं, तभी ससुर ने पीटना शुरू कर दिया। बेटी बेहोश होकर नीचे गिरी तो गला दबाकर हत्या कर दी।

आरती देवी ने अपनी बेटी पूनम की हत्या का आरोप उसके ससुर शंकर दास, देवर केदार दास, सास मीना देवी और ननद काजल कुमारी पर लगाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल अपना घर गिरवी रखकर आरती देवी ने अपनी बेटी की शादी ज्योतिष कुमार के साथ की थी। अब बेटी की मौत से परिवार सदमे में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *