सनकी युवक ने कुल्हाड़ी की हमला से युवक को उतारा मौत के घाट।

सनकी युवक ने कुल्हाड़ी की हमला से युवक को उतारा मौत के घाट।

एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा में एक सनकी युवक ने धारदार कुल्हाड़ी से दो लोगों को गंभीर रूप जख्मी कर दिया। जिसमें से एक सिरनियां निवासी 35 वर्षीय मो. आसिफ की मौत घटनास्थल पर हो गई। वह अपने घर से अकराहा पुल के निकट एक दुकान में मोबाइल का रिचार्ज करने आया था। इस दौरान अकराहा गांव के सनकी युवक महादेव सहनी ने अचानक धारदार कुल्हाड़ी लेकर आ धमका एवं इधर-उधर लोगों पर हमला करने लगा। इसी बीच दो लोग घायल हो गए। इनमें आसिफ की गर्दन पर उसने हमला किया। जहां खून के छीटे से जमीन लाल हो गई। वहीं उसी गांव के नुजु महतो भी काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। नुजु को पुलिस इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अकराहा पुल के निकट मुख्य पथ को 2 घंटे जाम कर प्रदर्शन किया। लोग बता रहे थे कि मृतक 4 साल के बाद अपने भाई एवं बहन की शादी में घर आया हुआ था एवं गुरुवार को वह दिल्ली जाने वाला था।

 

जानकारी के मुताबिक सनकी युवक घटना को अंजाम देने के बाद रेलवे पुल संख्या-17 पर चढ़कर कुल्हाड़ी के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। खबर मिलते ही प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीण हत्यारे सनकी युवक को पुल पर से उतारने के लिए 3 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता मिली। वह एक पुल पर चढ़ गया था। इस दौरान हायाघाट स्टेशन पर इस घटना के बीच करीब 15550 पटना जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट से अधिक समय तक खड़ी रही। इस बीच यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मृत युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ अमित कुमार भी दल बल के साथ पंहुचे एवं लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमलावर मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रेलवे पुल पर चढ़कर वह ड्रामा कर रहा है। लोगों द्वारा बताया जाता है कि हमलावर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *