दरभंगा ।संस्कृत-विश्वविद्यालय द्वारा आयोज्यमान संस्कृत सप्ताह के पाँचवें दिन छात्रों के लिए संस्कृतभाषण प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन पूर्वाहण 10:10.30 बजे से किया गया।भाषण प्रतियोगिता का निर्धारित विषय था – कोरोनासंकटत्राणम्, अर्थात् कोरोना संकट से बचने के उपाय। इस वर्तमान कालिक विषय में भाग लेने के लिए 26 छात्रों ने गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन किया था। जिनमें से 14 छात्रों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया | सभी छात्रों ने बहुत अच्छे ढंग से इस विषय पर धाराप्रवाह अपनी-अपनी प्रस्तुति दी | छात्रों ने आधुनिक विधि और परम्परा को जोड़कर करोना संकट के त्राण के लिए उपाय सुझाये। छात्रों द्वारा बताये गये सुझावों में सामाजिक दूरी, मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना, भीड़-भाड़ न लगाना, समय पर कोरोना का टीका लगाना, प्राणायाम, संतुलित आहार लेना, आवश्यकता परचिकित्सकों से परामर्श लेना, बार-बार साबुन आदि से हाथ धोना आदि प्रमुख थे।
संस्कृत सप्ताह के संयोजक एवं आज के सत्र के अध्यक्ष प्रो. सुरेश्वर झा, अध्यक्ष, छात्र-कल्याण ने प्रयोगिता के पश्चात् अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर कहा कि आधुनिक विषय पर भी छात्र-छात्राएँ धारा-प्रवाह संस्कृत में बोल रहे हैं, यह प्रमाण है कि संस्कृतभाषा आज भी समय के साथ जी रही है| आवेदन करने के बाद भी जिन्होंने भाग नहीं लिया उन छात्रों को सम्बोधित करते हुए बड़े ही वात्सल्यभाव ये समझाया कि भाग लेने से अभ्यास होता है| भाषा अभ्यास से ही आती है| आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक छात्रों को भाग लेना चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक – स्ना. व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश शर्मा, स्ना. वेद विभागाध्यक्ष प्रो. विद्येश्वर झा और स्ना. धर्मशास्त्र के प्रो. दिलीप कुमार झा उपस्थित थे | सत्र का संयोजन स्ना.साहित्य विभाग के सहायक प्राचार्य डा . एम्. वी. विश्वनाथ द्वारा किया गया | ऑन लाइन माध्यम से कुलपति प्रो. शशिनाथ झा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे | कुलानुशासक- प्रो. श्रीपति त्रिपाठी, डाॅ. कुलानन्द झा, प्रो. मीना कुमारी , प्रो. रेणुका सिंहा, प्रो. दयानाथ झा, डा. ममता पाण्डेय , डा . पवन कुमार झा , डा . एल्. सविता आर्या , डा. शंभु शरण तिवारी ,डा. विनय कुमार सिंह, डा. क्षितीश्वर नाथ पाण्डेय , डॉ. प्रियंका तिवारी, डाॅ. विनय कुमार सिंह इत्यादि शिक्षकों और श्री शिवाकन्त मिश्र, श्री संजय कुमार झा इत्यादि कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साह संवर्धन किया | न लाइन् ज़ूम एप् और यू -टयूब माध्यम से सजीव प्रसारण में सहयोग स्ना. व्या. विभाग की सहायक प्राचार्या डा. साधना शर्मा द्वारा किया गया।