संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

दरभंगा: नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 25 जनवरी 2024 (गुरुवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में HRVS INDIA PVT. LTD द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में कुल – 200 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा साक्षर से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा OPERATOR/HELPER के पद पर अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त 13,219/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हरियाणा में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *