दरभंगा पुलिस को दो बाइक चोरों को चोरी की चार बाइकों के साथ पकड़ने में मिली सफलता।

दरभंगा पुलिस को दो बाइक चोरों को चोरी की चार बाइकों के साथ पकड़ने में मिली सफलता।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को दो बाइक चोरों को चोरी की चार बाइकों के साथ पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने पहले एक बाइक चोर को एक बाइक के साथ पकड़ा। फिर उसकी निशानदेही पर एक और चोर को गिरफ्तार कर तीन और बाइक भी जब्त किया।

दरअसल, जिले के बहेड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के धेरुख गांव में छापामारी कर एक चोरी के अभियुक्त को चोरी के चार मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके निशान देही पर एक अन्य चोर अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में बेनीपुर के डीएसपी डॉक्टर कुमार सुमित ने बताया कि थाना क्षेत्र के जौघट्टा निवासी विजय कुमार पिता रामानुज साहनी ने अपनी मोटरसाइकिल निबंधन संख्या BRO 7BA- 7884 चोरी होने की आवेदन बहेड़ा थाना को दिया था।

इस संबंध में बहेड़ा थाना कांड संख्या 17/24 दर्ज कर अनुसंधान की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के घेरुख गांव में छापेमारी कर कन्हैया कुमार झा पिता राघव कुमार झा को गिरफ्तार किया गया और उनके घर से उक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। उनसे सघन पूछताछ के दौरान तीन अन्य मोटरसाइकिल एक ब्लू रंग के अपाचे, एक लाल रंग के अपाचे और एक काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जो सभी चोरी का है बरामद की गई है। साथ ही नीरज कुमार सिंह पिता शंकर सिंह थाना क्षेत्र के नंदापट्टी निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *