शिक्षकों की समस्या का निराकरण संघ का प्रथम कर्तव्य:-सोनू मिश्रा

दरभंगा। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के केवटी प्रखंड ईकाई की बैठक स्थानीय बीआरसी परिसर खिरमा के प्रांगण में जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई जिसमे प्रथम सत्र में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके तहत शिक्षकों ने एरियर भुगतान समेत अन्य समस्याओं से संघ को रूबरू करवाया तथा दूसरे सत्र में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमे मो साजिद अध्यक्ष, मो जाफरान सचिव, मो वसीम अकरम कोषाध्यक्ष, अबू उमर मिडिया प्रभारी, माला कुमारी प्रवक्ता, अबू उमर एवं सुबोध कुमार उपाध्यक्ष, प्रीति किरण एवं विजय कुमार उपसचिव के रूप में निर्वाचित हुए। बतौर पर्यवेक्षक जिला महासचिव रंजन पासवान, प्रवक्ता धनंजय झा, जिलासचिव राजीव पासवान एवं मो ताजुद्दीन उपस्थित ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को पटल पर रखा। मौके पर उपस्थित संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल ने बताया की संघ का मूल उद्देश्य शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को जड़ से खत्म करना है वही प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना संघ की प्रथम प्राथमिकता बताया। मौके पर प्रीति कुमारी, सौलत हेना, रानी, प्रियंका शरण, कपिल सदा, मुनीजी शास्त्री, मो शफीउदीन, अमित कुमार महतो समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।