शिक्षकों की समस्या का निराकरण संघ का प्रथम कर्तव्य– मनोज कुमार
दरभंगा।टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड ईकाई की बैठक स्थानीय मध्य विद्यालय धबोलिया के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई जिसमे प्रथम सत्र में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके तहत शिक्षकों ने एरियर भुगतान समेत अन्य समस्याओं से संघ को रूबरू करवाया तथा दूसरे सत्र में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमे मनोज राय अध्यक्ष, बबलू कांत झा सचिव, प्रमोद कुमार राय कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता मिडिया प्रभारी, शिखा बंसल प्रवक्ता, मोनिका रानी एवं खुशबू कुमारी उपाध्यक्ष, काजल कुमारी एवं आशुतोष कुमार उपसचिव के रूप में निर्वाचित हुए। बतौर पर्यवेक्षक रंजन कुमार मंडल, एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को पटल पर रखा। प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना संघ की प्रथम प्राथमिकता बताया। मौके पर मनीषा प्रियदर्शनी, वंदना कुमारी, अनामिका, रूपम, दुर्गानंद मिश्रा, चंदा कुमारी, नटवर कुमार चौधरी, शिव कुमार, रामबली यादव, मुकेश ठाकुर, संजीत कुमार यादव समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।