शिक्षकों की समस्या का निराकरण संघ का पहला कर्तव्य:-प्रमोद

प्रखंड ईकाई का हुआ गठन अविनाश बने अध्यक्ष

 

दरभंगा.।टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के हायाघाट प्रखंड ईकाई की बैठक स्थानीय मध्य विद्यालय आनंदपुर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल की अध्यक्षता एवं जिला सचिव राजीव पासवान के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा एवं संगठन के आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमे अविनाश कुमार अध्यक्ष, चंदन कुमार झा सचिव, शिवनाथ चौधरी कोषाध्यक्ष, पप्पू झा मिडिया प्रभारी, बबलू कुमार शर्मा प्रवक्ता, संतोष कुमार यादव एवं उमा माधवी उपाध्यक्ष, मनीष कुमार लाल एवं प्रीति कुमारी उपसचिव तथा एक नारायण यादव, सुष्मिता कुमारी एवं दीपिका कुमारी कार्यकारणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। बतौर पर्यवेक्षक प्रवक्ता धनंजय कुमार झा, जिला महासचिव रंजन पासवान एवं प्रखंड अध्यक्ष बहेड़ी उपदेश कुमार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को पटल पर रखा। जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल ने अपने संबोधन में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना संघ की प्रथम प्राथमिकता बताया। मौके पर संजय दास, शिवशंकर भगत, कृष्णा कुमार समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *