शिक्षा विभाग में चल रहा है मनमानियों का खेल,सुनने को तैयार नही अधिकारी व कर्मचारी:- संघ

शिक्षा विभाग में चल रहा है मनमानियों का खेल,सुनने को तैयार नही अधिकारी व कर्मचारी:- संघ

शिक्षकों पर कार्रवाई में आगे एवं अधिकार देने में विभाग रहता है पीछे:- धनन्जय झा

 

दरभंगा। जिला में पदस्थापित शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संग़ठन के बीच ठन गई है। एक ओर जहां निरन्तर शिक्षकों पर कार्रवाई का पत्र जिला स्तर से निर्गत हो रहा वही दूसरी ओर शिक्षक संघ आरोप लगा रहा है कि विभाग एकपक्षीय निर्णय ले रही है। उसे केवल शिक्षकों पर कार्रवाई करना आता है अधिकार देना नहीं। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद मण्डल ने बताया कि हमलोग स्थानीय स्तर पर कई सारे समस्याओं से जूझ रहे जिसे विभाग के द्वारा दूर करने के बदले उसे और विस्तृत किया जा रहा है। यह सोचने वाली बात है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बहाल शिक्षको के साथ ही विभाग दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। वही संघ के जिला प्रवक्ता धनन्जय झा ने बताया कि तमाम नियमों एवं व्यवस्थाओं के उलट जिला शिक्षा विभाग के द्वारा रिक्त पड़े प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर मनमाने ढंग से बीइओ को प्रभार दे दिया गया जिससे प्रखंडो में स्थानीय माफियाओं एवं दलालों की तो चांदी कट रही है लेकिन शिक्षक दर ब दर ठोकर खाने को मजबूर हो रहे है। मोटे तौर पर कहा जाय तो विभाग केवल कार्रवाई में आगे रहता है लेकिन जब जायज अधिकार देने की भी बात हो तो पीछे हो जाता है। वही संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा ने मांग किया है कि विभाग पिछले साल से लम्बित सेवा पुस्तिका अद्यतनीकरण के कार्य को सम्पन्न कराए एवं इपीएफ की राशि को अपडेट करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *