रविदास जैसे संतों ने समाज को नयी दिशा दी,उनके पद्चिन्हो पर चलने की जरूरत:- प्रो0 विनय चौधरी
दरभंगा।सत्ता सेवा का माध्यम है। लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करना सत्ता का मूल मंत्र है। बिहार के सीएम नीतिश कुमार बिहार की तेरह करोड़ आमजनों की भावना को पूरा कर देश में एक नया आयाम स्थापित किया है। कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि सत्ता की मजबूती के लिए संगठन को धारदार बनाने के लिए सदैव तत्पर रहे। दरभंगा जिला जदयू के अध्यक्ष सह बेनीपुर बिधायक प्रो0 विनय चौधरी ने बलभद्रपुर स्थित अपने आवास पर जिला जदयू की संगठनात्मक बैठक में उपरोक्त बातें कहीं । बैठक में बिधायक प्रो0 चौधरी ने सत्ता संगठन तथा समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघर्ष के बदौलत सत्ता की प्राप्ति होती है तथा इसके संरक्षण के लिए मजबूत संगठन होना जरूरी है जिसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को तत्पर रहना होगा। बिधायक प्रो0 चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश के तहत हर गाँव से बने दस व्यक्तियो की सूची के सत्यापन करने का आग्रह करते हुए कहा कि हर प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्षो के समन्वय से इस बात से संतुष्ट हो जाय कि बनाये गये लोग जदयू की नीतियों के प्रति समर्पित है कि नही। बिधायक ने बैठक में संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत तथा प्रखंड स्तर पर बनायी गयी कमिटी को हर माह में बैठक कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करते रहें। जिला संगठन के प्रभारी रंजीत सहनी ने बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दरभंगा मे मजबूत संगठन के बदौलत ही बिधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने दस बिधानसभा क्षेत्रों में नौ क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी तथा कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में भारी मतों से जीत का रिकार्ड कायम किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा ने मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर आम जनों को विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खान उर्फ रोमी खान ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद तथा समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें शीर्ष नेतृत्व की भावनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा, जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां “रूमी” डा०राम प्रवेश पासवान,प्रदिप कुमार महतो,पप्पू महासेठ, विमल चौधरी राम शंकर सिंह,अतहर इमाम बेग, इन्द्र मोहन सिंह,बिल्ली, हिर प्रसाद सिंह ,एस.एम.रजी हैदर,राम बहादुर सिंह,इस्मत जहां,अजय सत्संगी,हिरा प्रसाद सिंह, मिथिलेश राय,,शशि चंद्र पटेल ,मो०कौशर, इन्द्र मोहन साफी, धर्मेंद्र झा, संजय झा, सरफे आलम, कीर्ति मोहन झा, राजेश कुमार, शशि प्रसाद साह, राजकुमार राय, अहमद रजा बबलू ,विनोद मिश्र, जागेश्वर महतो, रामनरेश भगत, अखिलेश कुमार सिंह, विपिन कुमार, राम नरेश भगत, कैलाश ठाकुर, पप्पू चौधरी अनिल मंडल, धीरेंद्र चौधरी, कमरुल हसन धनंजय कुमार झा राजकुमार सिंह नवीन कुमार सिंह, अवन कुमार राय,मो० परवेज आलम, सुरेंद्र राम, रोशन कुमार झा अनिल कुमार मिश्र, अमन कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।