दरभंगा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक के बैनर तले अपने 21 सूत्री मांगो के समर्थन में दरभंगा जिला के सैकड़ों शिक्षक स्थानीय धरना स्थल पर शांतिपूर्वक धरना कर जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
धरना की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष अजय यादव एवं संचालन प्रशांत झा के द्वारा किया गया।
अप्रशिक्षित शिक्षकों को बर्खास्त करने के निर्णय पर रोक, उनका वेतन चालू करना, प्रशिक्षण अवधि में विस्तार, अनुत्तीर्ण शिक्षकों के लिए पूरक परीक्षा का आयोजन, 31 मार्च 2019 के बाद प्रशिक्षित शिक्षकों की नई सेवा मानने के निर्णय पर रोक, एनआईओएस से प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन कटौती के निर्णय को वापस लेने, इंडेक्स 3 की बाध्यता को समाप्त करने, स्नातक ग्रेड पदोन्नति आदि उनकी प्रमुख मांगे रही है।
पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष रखते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया की महागठबंधन की सरकार ने चुनाव में वादा किया था की वे सत्ता में आने पर शिक्षकों के सभी बाजिब मांगों को वह पूरा करेगी लेकिन छः माह से ज्यादा बीत चुके है अभी तक कोई ठोस पहल नही की गई है।
शिक्षकों की समस्याएं यथावत बनी हुई है। जिसके विरोध में तथा शिक्षकों को उनका बाजीब हक दिलाने के लिए शिक्षकों का यह आंदोलन मांग पूर्ति तक जारी रहेगा। अगामी 15 मार्च की बिहार के लाखों शिक्षक बिहार विधानसभा के समक्ष अपनी बातो को रखेंगे। सभा को शोभा कांत शर्मा, अजय कुमार मिश्रा,बलराम राम, देवेंद्र यादव, संजीत कुमार राय, नंद किशोर लाल देव, वीरेंद्र कुमार, खगिंद्र चौपाल, फहीम इकबाल, सुरेश कुमार, पवन कुमार मंडल, मिथिलेश कुमार मंडल, गुरफान, निर्मल यादव, कुमार पल्लव, श्याम झा, आरिफ अंजुम, दिनेश पासवान,अनिल कुमार चौधरी, निर्मल पासवान, संजीव कुमार आदि ने संबोधित किया।
Posted inFeatured