शिक्षकों को ठगना बन्द करे सरकार:- संघ

शिक्षकों को ठगना बन्द करे सरकार:- संघ

सभी शिक्षकों का विभाग में एवं संघ में अभिनन्दन है:- धनन्जय झा

 

मोहन चन्द्रवंशी

दरभंगा। छठे चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के सम्पन्न होने एवं विद्यालयों में नवचयनित शिक्षको के पदस्थापन के उपलक्ष्य में टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के द्वारा शिक्षक सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन मनरेगा भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल यादव ने एवं संचालन धनन्जय झा के द्वारा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखण्ड प्रमुख आरती कुमारी ने कहा कि वे शिक्षकों के साथ है तथा उनका प्रयास है कि शिक्षकों को कोई परेशानी न हो। वही संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षको को बिहार सरकार लगातार ठगने का करती है। बहुत लंबे संघर्ष के बाद उसने नवचयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन तो कर दिया लेकिन ऐसी जटिलताओं को जन्म दे दिया है कि अगर उसका निराकरण वह शीघ्र नही करती है तो संघ चुप नही बैठेगा। विभाग टीईटी शिक्षकों को ठगना बन्द करें। वही संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मण्डल ने कहा कि सरकार नवचयनित शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को जल्द आरम्भ करवाये। दरभंगा जिला में काफी दूर दराज के अभ्यर्थी आये है अगर उन्हें जल्द वेतन नही दी जाती है तो उनके समक्ष भुखमरी की स्तिथि उत्पन्न हो जाएगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष शिबिली अंसारी ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी सबकी है। सभी लोग शिक्षको का सहयोग करें तो प्रवीण नायक ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की बात की। मौके पर महेश यादव, सतीश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, उपदेश कुमार, अभय सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया तथा नीति झा, सुनीता कुमारी, शिखा कुमारी, विंध्या कुमारी, मनीष कुमार महतो, गुंजन कुमार, अंजली कुमारी, अमित कुमार, रिंकी कुमारो, मो छोटे, अमित कुमार मण्डल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *