शादीशुदा महिला को भारी पड़ा प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाना, पति ने गांव वालों के साथ मिलकर दी सजा।

शादीशुदा महिला को भारी पड़ा प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाना, पति ने गांव वालों के साथ मिलकर दी सजा।

न्यूज डेस्क: बिहार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी को उसकी शादीशुदा प्रेमिका के साथ उसके पति ने पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को गांववालों ने मिलकर तालिबानी स्टाइल में सजा दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स महिला और उसके आशिक को डंडे से मारता दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद बाकि लोग भी दोनों को मार रहे हैं। हालांकि हम हमरा न्यूज पोर्टल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, बिहार के मोतिहारी में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को मिलने घर बुलाया था। तभी महिला के पति ने उन दोनों आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बस फिर क्या था, इस बेफवाई से गुस्साए पति ने दोनों को जमकर डंडे से पीट डाला। महिला पर आरोप है कि उसका उसी गांव के रहने वाले एक शख्स से 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी महिला से मिलने आया था और तभी उसके पति ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस घटना का एक वीडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को डंडे से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। पति नहीं बल्कि कुछ गांववालें भी दोनों पर डंडे बरसाते दिख रहे हैं। इस दौरान महिला के बच्चे अपने पिता से अपनी मां को नहीं मारने की गुहार लगा रहे थे, मगर गुस्से में लाल पीले हुए पति पर अपने बच्चों की गुहार का भी कोई असर नहीं पड़ा और वो उसने उन दोनों को मारना नहीं छोड़ा।

पहले तो पति और गांवावालों ने उन दोनों की जमकर पिटाई लगाई। इतने से भी जब पति का दिल नहीं भरा तो उसने प्रेमी और प्रेमिका को एक दूसरे को पीटने को कहा। वीडियो में आगे प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। महिला चीख-चीखकर रोती दिख रही है, हालांकि वहां मौजूद किसी भी शख्स का दिल नहीं पसीजता है। गांववालें ना सिर्फ उन दोनों को बेहरमी से पीटते है बल्कि दोनों का सिर भी मुंडवा डाला।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वो पति को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है। वहीं, इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *