न्यूज डेस्क: मौसम विभाग ने सोमवार को पटना सहित प्रदेश के 25 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कैमूर, नवादा और रोहतास में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग की माने तो बिहार में जल्द ही बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। फिलहाल प्रदेश में 49% तक कम बारिश हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है। इससे बिहार में अगले कुछ दिनों में बारिश की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग की माने तो पटना में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। वही इस दौरान हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। हालांकि रविवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पटना से सटे बिहटा में 45.5 एमएम बारिश भी दर्ज की गई।

