शराब कारोबारियों के विरुद्ध कमतौल पुलिस की बड़ी करवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद।

शराब कारोबारियों के विरुद्ध कमतौल पुलिस की बड़ी करवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद।

दरभंगा: शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के कमतौल थाना की पुलिस ने सोमवार की रात एक ट्रक से 340 कार्टून शराब बरामद की है। साथ ही ट्रक को जब्त कर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।

इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मद्य निषेध के गुप्त सूचना पर पुलिस ने थानाक्षेत्र के गौतमकुण्ड से नरौच जाले जाने वाली सड़क से ट्रक संख्या RJ27GB 6698 को जब्त किया है। ट्रक में कोयले के डस्ट के नीचे गुप्त रूप से बने चैंबर में मैकडॉवेल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 340 कार्टून छिपाकर रखा गया था। शराब के साथ ट्रक को जब्त कर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान हरियाणा के गुड़गांव निवासी लक्ष्मीनारायण के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *