बिरौल थाना क्षेत्र में क्यों हो रहा हैं इतना लूटपाट; स्वर्ण व्यवसायी से12 लाख से अधिक के जेवरात की लूट; पुलिस के कार्यशैली पर सवाल!

बिरौल थाना क्षेत्र में क्यों हो रहा हैं इतना लूटपाट; स्वर्ण व्यवसायी से12 लाख से अधिक के जेवरात की लूट; पुलिस के कार्यशैली पर सवाल!

दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों का तांडव जारी है। शाम होते ही बेखौफ अपराधी घटनाओं को अंजाम देने निकल पड़ते हैं। इसी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लुटेरों ने एकबार फिर देर शाम एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों से दुकान बंद कर घर जा रहे एक स्वर्ण व्यवसायी को घेरकर जहां उनके साथ मारपीट की, वहीं उनसे करीब साढ़े 12 लाख 40 हजार रुपये के जेवरात भी लूट लिए। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि स्वर्ण व्यवसायी सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने 12 लाख 40 हजार रुपए के जेवरात लूट लिये। पीड़ित सर्राफा कारोबारी की पहचान रूपनगर गांव निवासी भोला प्रसाद वर्मा के पुत्र विजय वर्मा के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस को सर्राफा कारोबारी ने बताया कि शिवनगर घाट में उनकी दुकान है, जिसे बंद करके वे घर की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रुपनगर के पास सुनसान जगह पर ओवरटेक करके रुकवाया और मारपीट की। इस दौरान बैग में रखे जेवरात लूटकर बेनीपुर की तरफ भाग गये।

घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल के एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना शाम के 5 बजकर 50 मिनट पर होने की बात बताई गई। मामले में आगे की कारवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *