शम्स आलम खान बने बीजेपी मीडिया प्रभारी, दरभंगा नगर विधान सभा क्षेत्र का देखेंगे काम काज
संजय मिश्र
दरभंगा
बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन, दरभंगा जिला पश्चिम के प्रभारी उमेश कुशवाहा, दरभंगा पश्चिमी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की सहमति से जिला बीजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ दरभंगा पश्चिमी के नव नियुक्त जिला के पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
दरभंगा पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में दरभंगा बीजेपी जिला महामंत्री सुजीत मलिक और बीजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उज्ज्वल कुमार ने जिला बीजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ दरभंगा पश्चिमी के नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पैनेपन से काम में जुट जाने की अपील की।
शम्स आलम खान ने मौके पर कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए तैयार हूं। अब मेरा काम पार्टी की गतिविधियों को मीडिया में पहुंचाना, नेताओं के बयान को प्रकाशित करना, पार्टी की छवि को मजबूत बनाना, इत्यादि में हमसे जहां तक बन पड़ेगा ज्यादा से ज्यादा पार्टी को समय दूंगा। पार्टी ने जो उम्मीद से लगाई है ईमानदारी पूर्वक काम करने की कोशिश करूंगा। मैं सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद देता हूं। बीजेपी में अब मेरे उपर पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है।
उज्जवल कुमार जिला संयोजक बहादुरपुर, अरविंद कुमार सिंह जिला सहसंयोजक हायाघाट, अनीता देवी जिला सह संयोजक नगर, बलदेव यादव जिला सह संयोजक केवटी, श्याम मिश्र जिला सह संयोजक ग्रामीण, राम प्रकाश यादव जिला सह संयोजक ग्रामीण, अशोक कुमार जिला परिषद प्रभारी जाले, राम मनोहर प्रसाद नगर निकाय प्रभारी नगर, सुबोध मंडल नगर निकाय सह प्रभारी जाले, देवन सहनी पंचायत समिति सदस्य प्रभारी जाले, विकास कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य प्रभारी हायाघाट, जितेंद्र पासवान मुखिया प्रभारी बहादुरपुर, लाल बाबू यादव मुखिया सह प्रभारी बहादुरपुर, वंदना करण मुखिया सह प्रभारी केवटी, दिलीप कुमार पंडित ग्राम पंचायत सदस्य प्रभारी ग्रामीण, नंदलाल शाह ग्राम पंचायत सदस्य प्रभारी बहादुरपुर, पिंटू लाल देव ग्रामीण पंचायत सदस्य प्रभारी हायाघाट, शम्स आलम खान मीडिया प्रभारी दरभंगा नगर, तरुण झा मीडिया सह प्रभारी ग्रामीण, रणधीर झा सोशल मीडिया प्रभारी हायाघाट, रविंद्र कुमार सिंह सोशल मीडिया सह प्रभारी केवटी, झमेली सदा आईटी सेल प्रभारी ग्रामीण, सुरेश कामत कोषाध्यक्ष बहादुरपुर, शशि कुमार सिंह कार्यालय मंत्री हायाघाट, कामेश्वर मोची कार्यालय सह मंत्री ग्रामीण का जिम्मा संभालेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी से उम्मीद की गई है कि वे अपना दायित्व ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे और पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूत दिशा देंगे।

