विद्यालय परिसर में शौचालय, बाउंड्री एवं कमरे का जल्द होगा निर्माण :-डीडीसी
दरभंगा। राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार के आवेदन पर बुधवार को जिले के उप विकास आयुक्त एवं कई पदाधिकारी निरीक्षण करने भच्छी पंचायत के अंतर्गत उज्जैन गांव में स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान आवेदक प्रकाश कुमार भी मौजूद थे। जिले से आए अधिकारियों ने प्लस 2 सहदेव यादव उच्च विद्यालय उज्जैना का बारीकी से निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में पाया कि विद्यालय कैंपस में शौचालय जर्जर स्थिति में है। मौजूद चापाकल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।विद्यालय का बाउंड्री वाल भी नहीं है ।इतना ही नहीं विद्यालय में नामांकित छात्रों के अनुपात कमरे बहुत ही कम है। जिस वजह से प्लस टू के छात्र विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं ।उप विकास आयुक्त ने भी इस कमी को सही पाया। उन्होंने शिक्षा विभाग से इन समस्याओं को जल्द दूर कराने की बात कहीं। साथ ही चापाकल की समस्या को भी जल्द दूर कर लेने की बात कही। प्लस टू उच्च विद्यालय उज्जैना के बगल में भी विद्यालय का काफी जमीन है जो गांव के ही कुछ लोग जमीन को अपने कब्जे में कर रखे हैं ।आवेदक ने उस जमीन को भी अबैध कब्जे से मुक्त कराने का निवेदन किया। अधिकारियों ने मौके पर ही कहा कि जल्द सारी समस्या को दूर करते हुए 20 कमरे की भवन विद्यालय के कैंपस में निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण हो जाने से विद्यालय में छात्रों का संख्या बढ़ने लगेगी ।वर्तमान में कमरा के अभाव में छात्र विद्यालय नहीं आते हैं। अधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश कि जो छात्र विद्यालय नहीं आते हैं उनका नाम विद्यालय के रजिस्टर से हटा दिया जाए। इन सवाल पर आवेदक ने कहा जब तक विद्यालय में कमरों की संख्या नहीं बढ़ेगी विद्यालय में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ सकती क्योंकि छात्र जब विद्यालय आएंगे तो उन्हें पढ़ने के लिए कमरे की आवश्यकता होगी जो विद्यालय में मौजूद नहीं है। जल्द विद्यालय के कैंपस में कमरे की निर्माण हो जिससे छात्रों को पढ़ने में सहूलियत होगी और छात्रों की संख्या भी विद्यालय में पढ़ने लगेगी इसके बाद अधिकारियों ने उच्च विद्यालय के बगल में ही मध्य विद्यालय उज्जैना का भी निरीक्षण करने पहुंचे। वहां भी बरसों से शौचालय जर्जर स्थिति में है और बंद पड़ा हुआ है। चापाकल की भी स्थिति ठीक नहीं पाया गया जिसे जल्द सुधार करने की बात कहा गया।वही पूर्व मुखिया मणिकांत यादव ने उप विकास आयुक्त से देकुली शंकर लोहार निर्माणाधीन सड़क के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि धीमी गति से निर्माण होने से लोग काफी परेशान हैं।