विदेशी शराब बरामद, होम डेलिवरी करने वाले दो संदिग्ध पकड़ाए
संजय मिश्र
दरभंगा
शराब शमन विभाग के छापेमारी दल ने रविवार 17/08/2025 को 164 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पायी है। मद्य निषेध सदर क्षेत्र के नेतृत्व में विभाग के छापेमारी दस्ते ने शराब लदे कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना मिलने पर मद्यनिषेध पुलिस ने यह कार्रवाई की। कार से 164.160 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ।
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के विभिन्न स्थलों पर छापेमारी के क्रम में होम डेलिवरी करते एवं बेचते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त ने आगाह करते हुए कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथा संशोधित) के अन्तर्गत अपराध है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम दरभंगा जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों पर सघन छापेमारी एवं लगातार गश्ती करती रहती है।

