राम जानकी मंदिर बघौल के प्रांगण  में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन।

राम जानकी मंदिर बघौल के प्रांगण  में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन।

राम जानकी मंदिर बघौल के प्रांगण  में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन।

दरभंगा। राम जानकी मंदिर बघौल के प्रांगण में विश्वविद्यालय संगठन सचिव कृष्ण मोहन झा के जन्म दिवस के अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं मिथिलावादी पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और कृष्ण मोहन झा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  गोपाल चौधरी ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा
रक्तदान एक महादान है, यह केवल जीवन बचाने का ही कार्य नहीं करता बल्कि समाज में मानवता और एकजुटता की भावना को भी मजबूत बनाता है। मिथिला के युवाओं में समाज सेवा की जो चेतना जाग रही है, यह आने वाले समय में बड़े परिवर्तन का आधार बनेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि मिथिला क्षेत्र हमेशा से त्याग और सेवा की परंपरा का प्रतीक रहा है। यहाँ के लोग अपनी माटी, संस्कृति और समाज के लिए तन, मन और धन से योगदान देने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि वे समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाएँ और समय-समय पर रक्तदान जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में हिस्सा लें।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक यादव, मिथिलावादी नेता संधीर यादव, राजा बाबू संस्थान के संरक्षक गोपाल बाबा, बघौल के सरपंच शत्रुघ्न मंडल, मिथिलेश झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। लगभग 50 लोग इस अवसर पर शामिल हुए और सबने मिलकर समाजहित में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के महत्व को रेखांकित किया।

विश्वविद्यालय संगठन सचिव कृष्ण मोहन झा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जन्म दिवस का सही अर्थ तभी है जब हम उसे समाजोपयोगी कार्यों में लगाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में हर वर्ष इसी प्रकार से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर के अंत में युवाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर मौजूद सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि रक्तदान जैसे कार्यों से समाज को दिशा मिलती है और युवाओं की भूमिका देश व क्षेत्र के विकास में अहम होती है।

मिथिलावादी पार्टी ने संकल्प लिया कि आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य होते रहेंगे और संगठन मिथिला क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के सवालों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *