वार्ड सचिवों के मानदेय भत्ता जल्द करें जारी – श्याम महासेठ
मोहन चन्द्रवंशी
दरभंगा।लहेरियासराय पोलो मैदान धरना स्थल पर पंचायत वार्ड सचिव संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष श्याम महासेठ ने कहा कि वार्ड प्रबंधन समिति के वार्ड सचिव पिछले 4 साल से मुख्यमंत्री नल जल एवं गली नाली योजना का काम करते आ रहे हैं। पंचायत के हर घर में नल का जल पहुंचाने में लगे हैं। लेकिन वार्ड सचिवों को बिहार सरकार के द्वारा एक रुपैया नहीं मिला है।
मौके पर पहुंचे इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष केसरी यादव ने कहा एनडीए सरकार 19 लाख रोजगार देने का वादा करके बिहार की युवा पीढ़ी के साथ भारी अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा नीतीश सरकार बिहार के युवाओं के साथ बेईमानी करना बंद करें, रोजगार देने की योजना बनाकर बेरोजगारी दूर करने का काम करे। नहीं तो पंचायत वार्ड सचिव संघ एवं इंकलाबी नौजवान सभा पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।
धरना में उपस्थित संघ के जिला उपाध्यक्ष अमित झा ने कहा हम लोग मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट नल का जल एवं गली नली योजनाओं को पिछले 4 साल से करते आ रहे हैं हम लोगों को वाजिब मजदूरी मिलना चाहिए नहीं तो हम लोग 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर चले जाएंगे।
पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिला मुख्यालय में बैठ जाएंगे। कार्यक्रम को इनौस नेता मो०जफर हासमी ,जिला संगठन मंत्री रंजीत कुमार ने कहां हम लोगों के परिवार और बच्चे भूखे पेट जीवन यापन कर रहे हैं हम लोग कर्ज में डूब चुके हैं हमें सरकार वाजिब मजदूरी देने का काम करे।
संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड सचिव के साथ अन्याय करना नीतीश सरकार बंद करें नहीं तो हम लोग अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना प्रदर्शन पर बैठकर अपना हक अधिकार लेंगे।
विभिन्न प्रखंड से पहुंचे राम पुकार यादव, राजेश पजियार, पिंकी कुमारी,चंदन साहनी,संतोष कुमार, रोशन कुमार, लालटून शर्मा,छोटे लाल पासवान,अवधेश यादव,अवधेश मुखिया सहित सैकड़ों की तादाद में वार्ड सचिव अपने हक अधिकार की मांग को लेकर जिला मुख्यालय दरभंगा पहुंचे हुए थे।