जनसम्पर्क अभियान में 41 घनश्याम पुर प्रखण्ड से 14/2 जिला परिषद प्रत्याशी अनिल कुमार झा को शुरुआती दौर में ही मिलने लगा जनसमर्थन
दरभंगा ।जिले के घनश्याम पुर प्रखण्ड क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज हो गया है।प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं के घर घर जाना शुरू कर दिए है।इससे पहले अनिल कुमार झा क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहें हैं। क्षेत्र में सभी सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। प्रत्यासी मतदाताओं के बीच शुरुआती दौर में ही खूब पसीना बहाते दिख रहें हैं। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह भी देखा जा है। इसी क्रम में घनश्याम पुर प्रखण्ड क्षेत्र के 14/2 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी अनिल कुमार झा अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के क्रम में जिला परिषद प्रत्याशी अनिल कुमार झा मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान जिला परिषद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि वे चुनाव जीतते है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता सम्पूर्ण जिला परिषद क्षेत्र की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।
आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह जिला परिषद क्षेत्र विकास से वंचित है ।क्षेत्र में हर गांव मुहल्ले कि सड़क जर्जर है और जलजमाव से लोग काफी परेशान रहते है।मैं जिला परिषद पद पर जीतता है तो सबसे पहले जलजमाव से लोगो को राहत दिलाने का काम करेंगे।और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेंगे। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलूंगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ क्षेत्र में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह घोर लापरवाही किया गया है। इस क्षेत्र के कई गांव अभी तक पिछड़ा हुआ है।इस क्षेत्र के कई गांव में महीनो तक गली मोहल्ले में पानी लगा रहता है जिसे कोई देखने वाला नही है।मेरी जीत होती है तो पहले जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम पहले करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं जिला परिषद सदस्य बना तो विकास का खूब काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता हूँ ।
उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।