लोजपा (रा) में बहेड़ी प्रखंड महासचिव बने राणा चंदन, फुदन शाह को सदर प्रखंड की जिम्मेदारी।

लोकजनशक्ति पार्टी (रा) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा द्वारा लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय में बैठक कर प्रखंड एवं पंचायत टीम का विस्तार किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर की मौजूदगी में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक जिला महासचिव, तीन प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड महासचिव सहित एक पंचायत अध्यक्ष को मनोनीत किया है।

इसमें अभिषेक कुमार उर्फ रौशन सिंह को सदर प्रखंड अध्यक्ष, राजा बाबू सिंह को बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष, अनिल कुमार पासवान को हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

वहीं गौतम कुमार चौधरी को जिला महासचिव, फुदन शाह को सदर प्रखंड के महासचिव, राणा चंदन सिंह को बहेरी प्रखंड के महासचिव, सुरेश झा को बहादुरपुर प्रखंड महासचिव एवं राज पासवान को अतिहर उत्तरी के पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार ठाकुर ने पार्टी को मजबूत बनाने का आवाह्न किया।

इस मौके पर उदय चौधरी, एनके चौधरी, दुर्गेश कुमार चौधरी, शिवम कुमार चौधरी, विवेक कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *