बिहार के मधुबनी में भूमि विवाद में महिला सहित 3 लोगों की हत्या

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस विवाद में गोली लगने से नवल कुमार (28) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अत्यधिक पिटाई से दूसरे पक्ष की बिजली देवी (65) और प्रभास कुमार (26) की चोट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

सात लोग हिरासत में

उन्होंने कहा कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। घटना के बाद पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। वहीं एक साथ तीन हत्या होने से लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top