लगातार सांतवें वर्ष ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा: जिले में भगवान परशुराम की जंयती पर अलग अलग जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को हर वर्ष की भांति लगातार सातवें वर्ष भी ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा कार्यक्रम का आयोजन शहर के बलभद्रपुर अवस्थित ब्रह्मस्थान परिसर में किया गया।

ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगनजी ने यजमान की भूमिका निभायी। इस अवसर पर प्रदेश उदय शंकर चौधरी ने सभी आगन्तुकों को पीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने सभी को परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि लगातार सात वर्षों से ब्राह्मण फेडरेशन मिथिला सहित सम्पूर्ण बिहार में ब्राह्मण एकता केलिए कार्य कर रहा है। परंतु इसबार परशुराम जयंती कई मायनों में खास है। इसबार कई अन्य संगठन भी परशुराम जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। यह ब्राह्मण एकता केलिए सकारात्मक पहल है। इससे ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों की भागीदारी ब्राह्मण एकता के मुहिम में होगी।

इस दौरान पूजा स्थल पर लगातार भगवान परशुराम की जयजयकार के साथ ब्राह्मण एकता के नारे गुंजयमान होते रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *