इस अवसर पर संस्था की प्रदेश सचिव श्रीमती राखी सविता पांडेय , पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पांडेय , कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा मिश्रा तथा सह सचिव श्रीमती चंद्रबाला शुक्ला आदि बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संस्था की बहनों ने नगर की विविध विप्रजनों की इकाइयों द्वारा अयोजित भव्य शोभा यात्रा में बढ़चढ़ का भाग लिया और डी जे की भजन धुनों पर थिरकते हुए भगवान परशुराम जी का जयकारा लगाया ।
Posted inFeatured