राहुल और तेजस्वी के इरादों को बिहार की जनता समझ चुकी है, चुनाव में नहीं गलेगी इनकी दाल – प्रमोद सावंत
बिहार में डबल इंजन की ही बनेगी सरकार
संजय मिश्र
दरभंगा
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि बिहार में घूम रहे दो युवा के इरादों को यहां की जनता खास कर युवा वर्ग पहचान गई है। उनके भुलावे में राज्य की जनता नहीं आने वाली है। लोगों को तेज रफ्तार प्रगति चाहिए। जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार को लाना है।
सीएम सावंत शनिवार 20 सितंबर 2025 को दरभंगा में युवा शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा देश की नई दिशा तय करते हैं और उनकी भागीदारी लोकतंत्र के मजबूत होने की पहचान है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे न केवल राजनीति में सक्रिय रहें, बल्कि सामाजिक कार्यों और राष्ट्रहित के कार्यों में भी आगे आएँ। साथ ही, उन्होंने भाजपा की युवा नीति और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मिथिला सहित बिहार प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किया जा चुके हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंंगा द्वारा दरभंगा के लाल बाग में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं और उन्हें हर क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा के उद्देश्यों और योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवा से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, हायाघाट के विधायक रामचंद्र प्रसाद, केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल झा, नीरज चौधरी, चंद्रवीर यादव, पुष्पेंद्र झा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश झा, ज्ञानेश कुमार, राजीव तिवारी, गजेंद्र मंडल, भाजपा जिला महामंत्री विजय चौधरी, सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला मंत्री बलेन्दु झा, रवि प्रकाश झा, रवि चंद्रवंशी, मुचकुंद झा, प्रियांशु झा, सौरभ सुमन, आनंद सिंह, मनीष कुमार, शशिधर झा, अजय यादव, आशुतोष झा, अश्विनी शाह, नितिन झा, अभिजीत साहू, आयुष यादव, किशन गुप्ता, निशांत चौधरी, मुरली झा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा दरभंगा जिला अध्यक्ष मुकेश महासेठ ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज चौधरी जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गजेन्द्र मंडल ने किया।

