राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला कमिटी का किया विस्तार

दरभंगा।राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने रविवार को जिला कमिटी व प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपा।शहर के शिवधारा गेहूंमी स्थित जिला महासचिव रामाशंकर कुशवाहा के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने जिला कमिटी का विस्तार किया।सबसे पहले उन्होंने युवा नेता रामा शंकर कुशवाहा को रालोजद के नये जिला महासचिव का पत्र सौंपा। उसके बाद गंगाराम यादव को जिला उपाध्यक्ष,राजा पासवान को जिला महासचिव,कौशल किशोर सिंह एवं पिंटू कुमार को जिला सचिव के पद पर मनोनयन पत्र सौंपा।वही चुन्नू मिश्र को बहादुरपुर के प्रखंड अध्यक्ष, सरफे आलम को हायाघाट का अध्यक्ष,मो जावेद को जाले का अध्यक्ष,मुकेश पासवान को हनुमाननगर,दीपक विद्यार्थी को सदर,रामप्रवेश तिवारी को सिंघवारा,अमरजीत कुमार को बहेड़ी के प्रखंड अध्यक्ष,मनोज कुशवाहा को केवटी के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा,प्रदेश महासचिव सह प्रभारी मनोज यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो सफदर इमाम साहब,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा,प्रदेश प्रधान महासचिव यदुवीर कुशवाहा,प्रदेश सचिव रामनरेश सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान एवं जिला महासचिव रामा शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी पदाधिकारी,जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को मिथिला के परंपरा के मुताबिक पाग चादर से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है वहीं उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक राष्ट्रीय लोक जनता दल को मजबूत किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *