राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 16 से 21सितंबर तक मनाया जाएगा,बच्चों को दी जायेगी एल्बेंडाजोल की टेबलेट

दरभंगा। बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा खिलाने का अभियान 16 सितंबर से 21 सितंबर तक जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को जानकारी के बाद दवा खिलायी जाए। तथा बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा सामने में खिलायी जायेगी. यह दवा खाली पेट में नहीं दिया जायेगा। एक से दो साल तक के बच्चों को आधा टेबलेट व उससे अधिक उम्र के लोगों को एक टेबलेट देनी है। भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम जिले में
16 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत आंगनबाड़ी जाने वाले लक्षित 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा स्कूल जाने वाले 6 वर्ष 19 वर्ष तक के बच्चों एवं स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आशा कार्यकर्ता द्वारा गृहभ्रमण कर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने बताया बच्चों में कृमि संक्रमण अस्वच्छता तथा दूषित मिट्टी के संपर्क में आने से होती है। कृमि संक्रमण से बच्चों के पोषण स्तर तथा हीमोग्लोबिन स्तर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिससे बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक विकास बाधित होती है। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 द्वारा निर्गत निर्देश जैसे- सामाजिक दूरी, व्यक्तिगत स्वच्छता, मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग आवश्यक होगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को किया जा रहा प्रशिक्षित :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने बताया सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिनकी निगरानी में स्कूलों में दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को कृमि नाशक दवा खिालाई जाएगी। इस दवा के सेवन से वंचित रहने वाले सभी छूटे हुए बच्चों को चिह्नित चिन्हित कर उन्हें विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाकर दवा खिलाई जाएगी।

दवा का सेवन कराते समय बरतनी होगी यह सावधानी:

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान बच्चों को दवा खिलाते समय कुछ सावधानी भी बरतनी होगी। जैसे कि अगर किसी बच्चों की कोई गम्भीर बीमारी का इलाज चल रहा है और वह नियमित रूप से दवा खा रहा है, कोई भी बच्चा सर्दी ,खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ से बीमार है तो, उसे यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। साथ ही बच्चा अगर कोविड-19 ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो इसकी भी पुष्टि करनी होगी। दवा नुकसान नहीं करेगी लेकिन सावधानी के तहत ऐसे बच्चों को दवा नहीं दी जाएगी। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली को चुरा बनाकर पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष एक पूरी गोली चुरा बनाकर पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाया जाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *