राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट अण्डर- 17 (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम पटना के लिए हुई रवाना।

राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट अण्डर- 17 (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम पटना के लिए हुई रवाना।

दरभंगा: जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय  क्रिकेट अण्डर -17 (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा के 16 सदस्य टीम आज पटना के लिए रवाना हुई।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन 04 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2023 तक शहीद वीर कुमार सिंह पार्क (हार्डिंग पार्क), जी.पी.ओ. गोलम्बर के नजदीक पटना में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सभी जिलों के अण्डर – 17 आयुवर्ग के बालक हिस्सा ले रहे है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला के मैच 10 दिसम्बर को पटना के साथ खेला जाएगा।

टीम प्रभारी के रूप में श्री रितेश कुमार एवं दल प्रबंधक आमिर फैसल (समसी) प्रतियोगिता के साथ पटना गए, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा।

उक्त मौके पर खेल कार्यालय के कर्मियों ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं व आशीष प्रदान करते हुए दल को प्रतियोगिता हेतु पटना के लिए रवाना किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *