राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार
दरभंगा।राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिले के बहेरी प्रखंड के बलिगांव निवासी समाजवादी नेता डॉ कुमार गौरब को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी ने समस्तीपुर जिला का संगठन प्रभारी बनाया है।इससे पूर्व भी डॉ गौरब पार्टी में विभिन्न पदों पर कई वर्षों तक काम करते रहे हैं।इनके मनोनीत होने पर राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी को धन्यवाद देते हुए डॉ कुमार गौरब को बधाई दिया है। समस्तीपुर का जिला संगठन प्रभारी बनाये जाने पर कुमार गौरब ने कहा कि हम जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने जिस आशा,विश्वास और उद्देश्य के साथ इतना बड़ा दायित्व सौंपा है वे सदैव उस पर खरा उतरेंगे।पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होंने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,मंत्री ललित कुमार यादव,पूर्व विधायक भोला यादव राजद,जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव समेत तमाम नेताओं को धन्यवाद दिया है।इधर उनके मानोनयन पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवधेश निषाद,पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव,महिला जिलाध्यक्ष यास्मीन खातून, महानगर अध्यक्ष स्वाति देव,पूर्व प्रधान महासचिव संजीव कुमार शर्मा,दशरथ यादव,सुभाष चंद्र राय,रोहित मुखिया, गोपाल लाल देव,सुजीत गौरब, प्रभाष लाल देव,सत्यनारायण लाल देव,गोबिंद साह, रामबाबू लाल देव,हरेराम लाल देव,ई रंजीत देव,राहुल प्रसाद, मो जफर,रईस अहमद सिद्दीकी,सुरेंद्र यादव, बशिष्ठ नारायण यादव,कमल यादव,हरेराम पासवान,नीतीश यादव, रामबिलास यादव,देवराज महतो,महेश लाल देव,विजय देव समेत दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

