बिहार में जारी है अपराधियों का तांडव, मंदिर जा रहे युवक को गोलियों से भूना।

बिहार में जारी है अपराधियों का तांडव, मंदिर जा रहे युवक को गोलियों से भूना।

राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए सुबह-सुबह एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी है। युवक को बैक टू बैक करीब पांच गोलियां मारी गई है। इसके बाद युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।

मामला धनरुआ थाना क्षेत्र के चारकोलवा के पास की है जब युवक गंगाजल लेकर मंदिर जल चढ़ाने के लिए जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे घेर कर उसके शरीर में बैक टू बैक पांच गोलियां दाग दी इसके बाद युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। युवक की पहचान धनरुआ थाना क्षेत्र के ही रहने वाले सिपाही राय पिता धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है।

मृतक सिपाही राय के पिता धर्मेद्र राय ने बताया कि 20 दिन पहले ही घर पर चढ़कर अपराधीयो ने दर्जनों राउंड फायरिंग की थी और आज यह घटना सामने आई है फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुँच मामले की छानबीन में लग गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *