मोदी राज के नौ सालों में देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर: सीताराम चौधरी।

मोदी राज के नौ सालों में देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर: सीताराम चौधरी।

दरभंगा: ज़िला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शनिवार को ज़िला कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ सालों के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। 67 सालों मे देश के 14 प्रधानमंत्रियों ने 55 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ लिया, जिसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए अकेले प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ नौ सालों में 100 लाख करोड़ का कर्ज लेकर इसे 155 लाख करोड़ कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी राज के नौ सालों में देश मे बेरोजगारी, महंगाई और भरष्टाचार चरम पर है। मोदी सरकार सिर्फ़ हिंदू – मुसलमान की राजनीति करके सत्ता मे बनी रहना चाहती है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टचार और मित्रवाद, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक संस्थाएं, कल्याणकारी योजनाएं आदि मुद्दों पर सवाल पूछा है।

बैठक को पूर्व मेयर सह दरभंगा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार जालान, बेनीपुर विधनसभा पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट सह ज़िला प्रवक्ता मो. असलम, वरिष्ठ नेता जीवन झा, अपलेंद्र मिश्र आदि ने भी केंद्र की भाजपा सरकार को गरीब विरोधी और उद्योगपतियों की सरकार बताया और कहा कि मोदी के नौ सालों मे गरीब और गरीब, अमीर और अमीर हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *