‘मेरी सुनो’ एक खूबसूरत ओपन माइक चैलेंज का हुआ आयोजन
दरभंगा।’मेरी सुनो’ एक ऐसी संस्था है जो लेखकों व कलाकरों को एक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को एक नई पहचान देने का काम करती है।
अपनी इसी पहल के दौरान रविवार को अपनी सुनो एक खूबसूरत आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में काफी सँख्या में कलाकरों और श्रोताओं ने शिरकत की! यहाँ उपस्थित सभी कलाकार प्रान्त के अलग अलग हिस्से से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे थे।
कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा के आजमनगर स्थित सार्वजनिक भवन में किया गया।
कार्यक्रम ने अपने अपने हुनर का बखूभी प्रदर्शन किया जहाँ कार्यक्रम के स्पेशल परफॉर्मर के रूप दरभंगा के द ग्रेट जीके(गौतम) ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान कहा कि लोग हमारी बातें को सिर्फ शायरी समझ कर सुनते हैं पर हम शायरी में ही अपनी कहानी कहा करते है। सीनियर कलाकार क्रांति ठाकुर ने कलाकरों को प्रोत्साहन किया ।वही प्रतियोगिता में शामिल ऋचा मिश्रा ने गजल औऱ दीपशिखा ने अपने दोस्त के साथ हुई घटना पर अपनी बातें रखी, साधना पल्लवी ने मैथिली संस्कृति को आगे बढ़ाने पर अपनी बातें रखी।
वही राँझा ने अपने रैप से लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया।
कुछ कलाकार मैथिली संगीत, कहानी, ओर चुटकुले से श्रोताओं का मनोरंजन किया ।कार्यक्रम परिसर कलाकारों से भरी प्रतिभा से बेहद रोमांचक नजर आ रहा था।
कार्यक्रम का सूंदर संचालन मेरी सुनो के सह- संथापक अटल कर्ण(मैथिलबाबू) और अल्फ़ाज़-ए-दिल के सह-संथापक संदीप समर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कलाकार ऋचा मिश्रा, पल्लवी झा ,वैष्णवी प्रिया, केशव , प्रेम गौतम, शिवम प्रणव, ऋतु प्रज्ञा, दीपशिखा, नीतीश मैथिल, साधना पल्लवी झा, राँझा सामिल थे।
कार्यक्रम से विदा लेते हुए द ग्रेट जीके ने संस्था से आभार व्यक्त करते हुए कहा हमे खुशी है कि हम इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे और हमे लोगो को सुनने का मौका मिला हमे खुशी मिलती है जब हम अपने मिथिलांचल के लिए कुछ करते है।