मिल्लत कॉलेज तथा एमआरएसएम कॉलेज, आनंदपुर का औचक निरीक्षण रहा संतोषप्रद : डॉ० गजेन्द्र।

मिल्लत कॉलेज तथा एमआरएसएम कॉलेज, आनंदपुर का औचक निरीक्षण रहा संतोषप्रद : डॉ० गजेन्द्र।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से नियुक्त स्नातकोत्तर वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक डा गजेन्द्र प्रसाद ने जांच अधिकारी के रूप में दरभंगा जिला स्थित मिल्लत कॉलेज, लहेयासराय तथा एमआरएसएम कॉलेज, आनंदपुर का औचक निरीक्षण किया। कॉलेजों में उन्होंने क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शिक्षक- कक्ष तथा शौचालय आदि के गहन निरीक्षण के साथ ही विभिन्न तरह की संचिकाओं का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित बातों पर पूछ- ताछ किया।
डा गजेन्द्र प्रसाद ने दोनों महाविद्यालयों में शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मियों तथा छात्र- छात्राओं की उपस्थिति आदि पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि महाविद्यालय- परिवार में आपसी समन्वय एवं बेहतरीन कार्यसंस्कृति पाई गई। कॉलेजों के प्रधानाचार्यो ने महाविद्यालय में डॉ गजेन्द्र प्रसाद का स्वागत किया, जबकि उन्होंने निरीक्षण में सहयोग के लिए प्रधानाचार्यों तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *