बांका में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को जमीन के पुराने विवाद में अंजाम दिया गया है। बताया गया कि बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की है। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि व्यक्ति को करीब 10 गोली मारकर हत्या की गई है।
घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। मृतक की पहचान सीताराम चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण चौधरी के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर गांव का ही रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ विपिन बिहारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे कर जांच करते हुए कैंप कर रहे हैं। मौके से सात खोखा बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस शख्स की हत्या हुई है, उसके बड़े भाई झुनझुन चौधरी की भी अपराधियों ने हत्या की थी। मृतक लक्ष्मण चौधरी भी आपराधिक छवि के हैं।
लक्ष्मण के भतीजे नीतीश कुमार और भाभी ने बताया कि 40 वर्षीय लक्ष्मण खेत से कम करके घर लौट रहा था। गांव के स्कूल के पास अपराधियों ने 20 राउंड गोली चलाकर उसकी हत्या की है। इसके पहले भी मेरे पति की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने कहा कि हुरिल चौधरी, संजय चौधरी, कार्तिक चौधरी ने गोली मारकर लक्ष्मण चौधरी को मौत के घाट उतारा है।
सूचना के बाद एसडीपीओ विपिन बिहारी, बाराहाट थाना अध्यक्ष सतीश कुमार और आसपास के कई थाना की पुलिस सहित भारी संख्या में टीम मौके पर पहुंच कर कैंप कर रही है। एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि मिर्जापुर में गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या की है। मृतक व्यक्ति का भी आपराधिक इतिहास है। बाराहाट थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। गांव के ही संजय यादव और गौरील यादव का नाम आ रहा है।

