मिर्जापुर जगनी में चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार।

मिर्जापुर जगनी में चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार।

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी में चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि मो असगर नदाफ अपनी झोपड़ी में मोबाइल पर गाना सुन रहा था। गाना सुनने के क्रम में उसको झपकी आ गई इसी बीच एक युवक घर का फाटक खोलकर अंदर घुसा और उसका मोबाइल चोरी कर भागने लगा। इसी क्रम में भाग रहे युवक गांव के ही झुनझुन महतो को उसने पकड़ लिया। जैसे ही भाग रहे युवक को असगर नदाफ ने पकड़ा उसने जेब मे रखे मोबाइल को झाड़ी में फेंक दिया। इसी बीच हल्ला सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। लोगों ने झुनझुन महतो को पुलिस के सिपुर्द कर दिया। आठ दिसंबर को दिन में झाड़ी में फेंका गया चोरी का मोबाइल भी बरामद हो गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *