मांग पूरी नहीं होने तक चलती रहेगी आंदोलन: रंजीता

मांग पूरी नहीं होने तक चलती रहेगी आंदोलन: रंजीता

दरभंगा।बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आवाहन पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार एवम धरना का आयोजन प्रखंड कैंप किरतपुर घनश्यामपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीता कुमारी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार और केंद्र की सरकार भारत देश की सबसे निचली सदन ग्राम सभा को खतम करने की साजिश रच रही है। इसी कड़ी में पंचायत के सारे अधिकार को धीरे धीरे छिनती जा रही है। आज प्रदेश मुखिया संघ के आवाहन पर सरकार को चेतावनी दिया जा रहा है की जब तक हम लोगो की मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम लोगो का आंदोलन चलता रहेगा। धरना के दौरान प्रस्तावित 19 बिंदुओं का जो कटौती की जा रही है उसको जल्द पंचायत के अधिकार क्षेत्र में देने की बातो पर चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष फेकन कामती ने कहा की सरकार को जब संसद विधायक की वेतन एवम भत्ता बढ़ानी होती है तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष एक होकर सदन से उसे पास करा लेते है लेकिन मुखिया वार्ड सदस्य के साथ वेतन एवं भत्ता के नाम पर सरकार मजाक कर रही है। संघ सचिव अकबरी तलत ने कहा की सरकार जब तक हम लोगो की मांग को पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन चलती रहेगी और अगर जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जायेगा। मौके पर मुखिया,बबिता देवी,मो आदिल, रामप्रसाद सदा,रामनरेश यादव, अफजल अली खान,वार्ड संघ अध्यक्ष निर्गुण यादव,हरिश्चंद्र चौपाल, कमरे आलम,भंडारी यादव, लक्ष्मी कुमार,मोहित झा, मधु कुमारी,बबन यादव,फकीर आलम, कैली सदा, प्रदीप यादव, मो नसीम समेत सैकड़ों वार्ड सदस्य और मुखिया मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *