बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो युवक को दौड़ा कर मारी गोली, घायल युवकों का चल रहा ईलाज।

बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो युवक को दौड़ा कर मारी गोली, घायल युवकों का चल रहा ईलाज।

बेखौफ बदमाशों ने राजधानी पटना में दो युवकों को दौड़ाकर गोली मार दी. घटना मंगलवार की रात करीब आठ बजे के आसपास की है. पूरा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके का है. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. एक युवक को पेट में तो दूसरे को जांघ में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है. हालांकि घटना को लेकर पता नहीं चला है कि किस विवाद में किसने गोली मारी है. हालांकि दोनों युवकों की पहचान हो गई है. बता दें कि राजेंद्र नगर पॉश इलाका है. इस इलाके में हुई इस तरह की घटना ने पुलिस की गश्ती को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह पूरी वारदात बेबी पार्क के पास की है. इस पूरे मामले में सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया. एक युवक का नाम सूरज मिश्रा (पिता- बालकृष्ण मिश्रा) है जो शाहपुर भोजपुर का रहने वाला है. दूसरे युवक का नाम पप्पू कुमार (पिता- भरत प्रसाद) है जो राजेंद्र नगर का ही रहने वाला है. सिटी एसपी ने कहा कि घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

बता दें कि बिहार में लगातार हो रही हत्या, लूट और छिनतई की घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. राजधानी जैसा इलाका भी सुरक्षित नहीं है. लगातार बीजेपी भी सरकार को घेर रही है. बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *