भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में आज महज 18 कट्ठे जमीन के विवाद को लेकर हथियार बंद बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी.घायल किसान को गोली बाएं साइड पंजरी के पास लगी है जो शरीर को घायल करते हुए बाहर निकल गई. गोली लगते ही किसान खुन से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल चिकित्सक की देखरेख में जख्मी का इलाज चल रहा है.