राज्य में लगातार शराब तस्करी, अवैध रेत खनन, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों और साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में इन मामलों को रोकने के लिए राज्य के गृह विभाग ने एक ऐडा कदम उठाया है. राज्य के गृह विभाग ने परिपत्र में कहा है कि इन मामलों की जानकारी देने वाले लोगों को अब नगद पुरस्कार भी मिलेगा.
बिहार पुलिस अवैध शराब तस्करी, अवैध रेत खनन, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों और साइबर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को नकद पुरस्कार देगी. राज्य के गृह विभाग के ताजा परिपत्र में मंगलवार को कहा गया कि अपराधी को पकड़ने में जनता, विशेषकर गुप्त मुखबिरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. आदेश के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तीन लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं.

