मतदाता का हितैषी बनें, बूथ संगठन बीजेपी की सबसे बडी ताकत बनी रहेगी – संजय सरावगी

मतदाता का हितैषी बनें, बूथ संगठन बीजेपी की सबसे बडी ताकत बनी रहेगी – संजय सरावगी

मतदाता का हितैषी बनें, बूथ संगठन बीजेपी की सबसे बडी ताकत बनी रहेगी – संजय सरावगी

संजय मिश्र
दरभंगा

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त के लिए संगठन का सशक्त और ऊर्जावान रहना जरूरी है। इसकी खातिर कार्यकर्त्ताओं को मतदाता का हितैषी बनना पड़ेगा। कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि वे सिर्फ वोट मांगने नहीं, सेवा भाव से जनसंपर्क करने जा रहे हैं। यह नहीं भूलना है कि बीजेपी का कार्यकर्ता पहले समाजसेवक है, फिर राजनीतिक कार्यकर्ता। मेरा बूथ सबसे मजबूत सिर्फ एक नारा नहीं, बीजेपी की संगठनात्मक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने रविवार दिनांक 27 जुलाई 2025 को दरभंगा में कही।

पार्टी दफ्तर में दरभंगा नगर विधान सभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के वर्कर की संगठन सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने दरभंगा में विकास और कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मतदाता को इनके बारे में बताना और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। प्रेरित करने हेतु मतदाता की आवश्यकता का आकलन करें वर्कर। यह काम बूथ स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ जीतेंगे, तभी फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। इस मंत्र को आधार मानकर चुनावी तैयारियों को और मजबूत करने पर उन्होंने बल दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि पन्ना प्रमुख की नियुक्ति और सक्रियता सुनिश्चित करने की जरूरत है। लक्ष्य मतदाता की जानकारी और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत है, तो संगठन अपराजेय है। चुनाव जीतने की लड़ाई कार्यकर्ता के समर्पण और संगठन की दृढ़ता से ही जीती जाती है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजमंगल ठाकुर ने कहा की “हर बूथ पर पांच से सात सक्रिय कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी सम्पर्क और डिजिटल माध्यम से संवाद ही 2025 की सफलता की कुंजी है। जिन लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उनसे सीधा संपर्क करें। कहा गया कि युवा और प्रथम बार मतदान करने वालों से संपर्क अहम है। कार्यक्रम को नगर विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कांस्यकार और जिला महामंत्री विजय चौधरी ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सह नगर विधानसभा के प्रभारी मुकुंद चौधरी जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, नगर मंडल अध्यक्ष रतन पासवान, रमेश झा, पिंटू भंडारी, श्रवण महतो, मीना झा, जिला उपाध्यक्ष संगीता साह, जिला मंत्री बालेन्दु झा, पिंटू महासेठ, जिला कोषाध्यक्ष बबलु पजियार, दरभंगा सदर प्रखंड के प्रमुख उदय सहनी, पूर्व महापौर गौड़ी पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी भद्र कांत चौधरी गुलशन, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश महासेठ, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राम भरोस साह सहित सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *