बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिभा सिंह जन सुराज में हुई शामिल ।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिभा सिंह जन सुराज में हुई शामिल ।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिभा सिंह जन सुराज में हुई शामिल ।

 

दरभंगा। दरभंगा के जन सुराज पार्टी जिला कार्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिभा सिंह के जन सुराज पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि “मैं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर  और उनके विचारों से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हुई हूं। उनकी नीति, नीयत और बिहार को बदलने की दिशा में जो प्रयास हो रहे हैं, वे एक नई उम्मीद जगाते हैं।”

जिला अध्यक्ष आमिर हैदर ने कहा कि, “प्रतिभा सिंह के जन सुराज में शामिल होने से संगठन को महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में नई ऊर्जा मिलेगी।

प्रतिभा सिंह का राजनीतिक जीवन अत्यंत सक्रिय और विविध अनुभवों से भरा रहा है। वे वर्तमान में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी (2017 से अब तक) रही हैं।

*प्रतिभा सिंह की राजनीतिक यात्रा*
– महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष (2004-06)
– जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष (2006-08)
– महिला कांग्रेस की राज्य सचिव और बांद्रा व मलाड संसदीय क्षेत्रों की प्रभारी (2008-16)

प्रतिभा सिंह न केवल एक प्रभावशाली राजनीतिक नेतृत्वकर्ता रही हैं, बल्कि सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। वे ‘प्रतिभा विहार अकादमी’ तथा ‘लर्निंग व्हील्स ट्रांसपोर्टेशन कंपनी’ की संस्थापक हैं। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जैसे अस्लम शेख, सुनील दत्त, संजय निरुपम और प्रियंका चतुर्वेदी के साथ भी कार्य किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष मो. आमिर हैदर, प्रतिभा सिंह, विपलव चौधरी, रेखा देवी, निर्मल मिश्रा, मो. मुमताज, प्रो. सुरेन्द्र मोहन यादव, भगवान ठाकुर समेत जन सुराज के कई पदाधिकारी मौजूद रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *