भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत और 5 घायल।

बिहार के बख्तियारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. हाईवे पर एक मिनी ट्रक सवारियों से भरे ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया. इसमें 6 लोगों की जान चली गई. साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि बख्तियारपुर के लखपुरा गांव के पास हाईवे पर एक मिनी ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया. इससे ई-रिक्शा में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को अस्तपाल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि लोग स्थानीय बाजार में काम करने के बाद ई-रिक्शा से गांव की ओर जा रहे थे. इसी बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े.

5 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस दौरान लोगों ने देखा कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. जिन्हें पटना रेफर किया गया. इसमें 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया. एएसपी भारत सोनी ने बताया कि 5 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *