बेख़ौप अपराधियों ने अहले सुबह युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी फैला

बेख़ौप अपराधियों ने अहले सुबह युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी फैला

 

एसडीपीओ बेनीपुर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे

दरभंगा । जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के जोरजा पंचायत के मखनाहा गांव निवासी रामशंकर शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र विपिन शर्मा की मंगलवार की अहले सुबह कर हत्या कर शव को गांव के पास ही ईंट भट्ठे के निकट फेंक दिया गया । घटना की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गया।जिसको जहाँ सूचना मिली लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।घटना स्थल पर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहेड़ी थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी । मौके पर बेनीपुर एसडीपीओ कुमार सुमित खुद भी पहुंचे । इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची । डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे इलाके का जायजा लिया और चप्पा चप्पा छाना । हर संदिग्ध वस्तुओं की पूरी तरह से छानबीन की गयी । इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी टीम के साथ साथ घूमती रही ।
इस हत्याकांड से नाराज ग्रामीणों ने बहेड़ी लहेरियासराय मुख्य पथ को बांस बल्ला लगाकर झझरी चौक के निकट जाम कर दिया । हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने और समझाने पर जाम तुरन्त हटा लिया गया । मौक़े पर पहुँचे मृतक के चचेरे भाई कमलेश शर्मा ने बताया कि विपिन रोज सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर दौड़ने आदि निकलता था । आज भी निकला था । अचानक सुबह सो कर उठने के बाद लाश मिलने का हल्ला हुआ । सबने आकर देखा तो विपिन मृत पड़ा था ।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि शव और उस जगह की स्थिति देखकर लगता है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम नही है । सुनियोजित ढंग से कुछ लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है ।ग्रामीणों का कहना है मृत युवक को किसी के साथ झगड़ा लड़ाई नही होता देखा है और न ही किसी के साथ कोई भेदभाव।मृत युवक शांत स्वभाव का था और गांव में ही सीएससी चलता था और आर्मी में जाने के लिए तैयारी भी करता था।मृत युवक किसी प्रखण्ड में कम्प्यूटर चलाने का काम करता था पूछने पर की किस प्रखण्ड में काम करता था तो ग्रामीणों ने जानकारी नही होने की बात बताया।
मौके पर बेनीपुर के एसडीपीओ कुमार सुमित भी पहुंचे और पूरे तथ्य की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि तीन जगह खून के निशान मिले हैं । शव को देखकर लगता है कि किसी धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है ।
एसडीपीओ ने कहा कि एफएसएल की टीम बुलायी गयी है । एफएसएल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा जाएगा । जाँच में टेक्निकल टीम की भी मदद ली जाएगी । जल्द पूरे मामले का उदभेदन होगा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *