अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के उत्तर बिहार अध्यक्ष बने राजेश कुमार चंद्रवंशी

अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के उत्तर बिहार अध्यक्ष बने राजेश कुमार चंद्रवंशी

दरभंगा।राजेश कुमार चन्द्रवंशी को अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के उत्तर बिहार का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन लखीसराय में आयोजित अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले मगध सम्राट जरासंध महारत्न जन्मोत्सव सह सम्मान समरोह के अवसर पर हुआ।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार मंचासीन थे। इसी मंच पर राजेश कुमार चन्द्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार को पाग चादर व माला पहना कर सम्मानित किया।

चन्द्रवंशी समाज के उत्थान का संकल्प लिया गया। इसके लिए भारत वर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रीय महासभा का विस्तार किया गया।

खुले मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार में अखिल भारतवर्षीय
चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा का प्रांतीय कमिटी का गठन किया गया।

उत्तर बिहार के अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी ( समस्तीपुर
/सिवान) बनाए गए। महामंत्री शिवपूजन चन्द्रवंशी (पटना) को बनाया गया।

वही दक्षिण बिहार के अधयक्ष कृष्ण कुमार (जमुई) और महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी (गया) को मनोनीत किया गया।

उत्तर बिहार के अध्यक्ष राजेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा बिना पद रहते समाज के लोगों का उत्थान के लिए कई कदम पहले उठा चुका हूं अब राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने एक नई जिम्मेदारी दिए है उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *